रतलाम/स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर संविदा एएनएम सुमित्रा गामड़ की सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई

  
Last Updated:  जुलाई 25, 2026 " 08:54 पूर्वाह्न"

Ratlam: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर संविदा एएनएम सुमित्रा गामड़ की सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शहरी क्षेत्र के मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण, शिशु स्वास्थ्य, गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, एनसीडी एवं आयुष्मान निरामयाम योजना की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि वार्ड क्रमांक 28 में पदस्थ संविदा एएनएम श्रीमती सुमित्रा गामड़ अप्रैल 2026 से सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण संबंधित वार्ड के गर्भवती महिलाओं का पंजीयन एवं प्रसव पूर्व जांच एएनसी, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं उपचार, नियमित टीकाकरण, गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल तथा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा द्वारा संविदा एएनएम श्रीमती सुमित्रा गामड़ वार्ड क्रमांक 28 रतलाम शहर उप स्वास्थ्य केन्द्र ढिकवा विकासखंड रतलाम ग्रामीण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश के संविदा मानव संसाधन मैन्युअल-2025 के शास्ति संबंधी प्रावधानों के तहत संबंधित संविदा एएनएम की सेवा समाप्त करने की अनुशंसा की गई।

 45 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *