रतलाम/औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर रतन एग्री फूड्स को सूचना पत्र जारी

  
Last Updated:  अगस्त 7, 2026 " 07:15 अपराह्न"

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर रतन एग्री फूड्स को सूचना पत्र जारी

निर्धारित प्रपत्र एवं समय पर जानकारी नहीं देने पर होगी नियमानुसार कार्यवाही

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी के द्वारा, रतन एग्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, 72/2 बन्‍नाखेडा जावरा से औद्योगिक उत्पादन सूचकांक हेतु जानकारी चाही गई थी। उक्त जानकारी के लिए समय-समय पर इस कार्यालय के कर्मचारियों एवं अधिकारी द्वारा संपर्क किया गया किन्तु जानकारी आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई। दूरभाष पर संपर्क करने पर कंपनी द्वारा उक्त जानकारी प्रदाय करने से इंकार किया गया। उक्त कृत्य सांख्यिकी अधिनियम 2008 के अध्याय 4 अपराध और शास्तियां की धारा 15 (1) के अंतर्गत दंडनीय हैं।

उक्‍त कंपनी को सूचना प्राप्ति से 3 दिवस में अपेक्षित जानकारी जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्यथा शासन नियमानुसार अभियोजन संस्थित किया जा सकेगी।

 163 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *