एक्शन में दिखे सीएम मोहन यादव, जन-विश्वास अभियान का किया शुभारंभ, लापरवाही पर 3 अधिकारी निलंबित

  
Last Updated:  अगस्त 7, 2026 " 07:44 अपराह्न"

Chhindwara: में एक्शन में दिखे सीएम मोहन यादव, जन-विश्वास अभियान का किया शुभारंभ, लापरवाही पर 3 अधिकारी निलंबित

छिंदवाड़ा, 7 अगस्त (स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) शुक्रवार को छिंदवाड़ा दौरे के दौरान एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने एक ओर राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान’ का शुभारंभ किया, तो दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमएचओ, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।

सीएम के इस फैसले से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हर शुक्रवार लगेगा जनता दरबार
जन-विश्वास अभियान के तहत अब प्रदेश में हर शुक्रवार को ‘नो मीटिंग डे’ रहेगा। इस दिन सभी मंत्री, विधायक, कमिश्नर, कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मैदान में उतरकर जिला व तहसील स्तर पर जनता दरबार लगाएंगे और आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी के 4 पिलरों पर आधारित यह अभियान पूरे देश में पहली बार मध्य प्रदेश में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य पारदर्शी और जवाबदेह शासन देना है।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कलेक्ट्रेट कार्यालय में लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण और नागरिकों से संवाद के दौरान मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सीएम ने सीएमएचओ डॉ. नरेश गुन्नाड़े, संबंधित तहसीलदार और पटवारी को निलंबित कर दिया।

छिंदवाड़ा के विकास पर फोकस
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि स्थानीय जरूरतों के अनुसार प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन के तहत ‘होमस्टे’ जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

 100 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *