थाना सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 79 हजार का मशरूका जब्त
Last Updated: अगस्त 11, 2026 " 09:21 अपराह्न"
Ratlam:थाना सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 79 हजार का मशरूका जब्त
रतलाम, 11 अगस्त(स्पष्ट खबर)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर केसरपुरा फंटे पर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके पर तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े मिले। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZG 5561 को भी जब्त किया गया।
जप्त मशरूका – अवैध गांजा 1.5 किलो – कीमत 29,000 रुपये मोटरसाइकिल – कीमत 50,000 रुपये कुल मशरूका – 79,000 रुपये
गिरफ्तार आरोपी –
पंकज पिता रमेश बामनिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना
कारु उर्फ कालु पिता मांगु बामनिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना
गोवर्धन पिता मांगु बामनिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी बागरियो की खेड़ी, सैलाना
आरोपियों के विरुद्ध थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 297/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Ad
सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक शिवाजीराव जगताप, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया, आरक्षक दिनेश पाटीदार, आरक्षक यशपाल धनगर, आरक्षक भारत अलावा, आरक्षक संदीप परमार, आरक्षक राजू निनामा एवं आरक्षक विजय मोहनिया की सराहनीय भूमिका रही।