रतलाम/मिलावट की शंका पर 29 हजार 930 रुपये की सामग्री जप्त, नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए

  
Last Updated:  अगस्त 20, 2026 " 03:17 अपराह्न"

Ratlam: खाद्य सुरक्षा विभाग की जावरा में कार्यवाही, घी एवं कुकिंग मीडियम के नमूने लिए

रतलाम (स्पष्ट खबर)।कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल द्वारा जावरा स्थित फर्म ज्ञानी ट्रेडर्स, 62 कोठी बाजार का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मिलावट की शंका के आधार पर श्री अंजनी बफेलो घी पैक एवं एस कुकिंग मीडियम के नमूने मानक स्तर की जांच के लिए लिए गए। मौके पर श्री अंजनी बफेलो घी के 9 लीटर, कीमत 4,050 रुपये तथा एस कुकिंग मीडियम के 72 लीटर, कीमत 20,880 रुपये की सामग्री जप्त की गई। इस प्रकार कुल 29,930 रुपये मूल्य की सामग्री जप्त की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिए गए दोनों नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 23 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *