रतलाम/ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 2.495 किलोग्राम MD ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त, 02.70 करोड़ का मशरूका बरामद

  
Last Updated:  अगस्त 25, 2026 " 11:14 अपराह्न"

Ratlam: थाना कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 2.495 किलोग्राम MD ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त, 02.70 करोड़ का मशरूका बरामद

रतलाम 25 अगस्त( स्पष्ट खबर)।रतलाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कालूखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक काले रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक RJ 27 CP 3608 से 2.495 किलोग्राम अवैध MD ड्रग्स बरामद की है।
बरामद MD ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब ₹2.50 करोड़ तथा तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार की अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख है। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल करीब ₹2.70 करोड़ का मशरूका जप्त किया गया है।

क्रेटा कार से मिली MD ड्रग्स की बड़ी खेप–
पुलिस टीम द्वारा पंचों की उपस्थिति में छोड़ी गई क्रेटा कार की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे हरे रंग की कपड़े की थैली मिली, जिसके अंदर तीन पारदर्शी प्लास्टिक की थैलियां रखी हुई थीं।
इन थैलियों में हल्के भूरे रंग का डल्लीनुमा/क्रिस्टलनुमा पदार्थ पाया गया। पदार्थ की जांच एवं पहचान संबंधी नियमानुसार कार्रवाई के बाद उसे MD ड्रग्स होना पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर तीनों पैकेटों में कुल 2 किलो 495 ग्राम MD ड्रग्स पाया गया।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थ को पृथक-पृथक पैक कर विधिवत सीलबंद करते जप्त किया गया। प्रकरण में लखन मीणा, क्रेटा कार चालक एवं उसके दो अन्य साथियों के विरुद्ध धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

दिनांक 25.08.2026 को चौकी मावता, थाना कालूखेड़ा के उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी दिनेश राठौर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक RJ 27 CP 3608 में लखन पिता भेरुलाल मीणा निवासी भाकरखेड़ी एवं उसके तीन साथी बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स लेकर बेहपुर-मंदसौर तरफ से मावता होते हुए रियावन की ओर जाने वाले हैं।
मुखबिर सूचना की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार सूचना दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पंचों एवं पुलिस बल के साथ रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए हुलिए की काले रंग की क्रेटा कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार चालक ने वाहन को तेजी से रियावन की ओर भगा दिया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी कार को रियावन से चिपिया होते हुए बिलंदपुर जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर ले गए। कच्चा एवं उबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण आरोपियों ने बिलंदपुर-चिपिया के जंगल क्षेत्र में क्रेटा कार छोड़ दी और कार में सवार लखन मीणा, चालक तथा उसके दो अन्य साथी झाड़ियों एवं जंगल की ओर भाग गए। पुलिस टीम द्वारा आसपास के खेतों एवं झाड़ियों में सघन सर्चिंग की गई, लेकिन अंधेरे एवं झाड़ियों का लाभ उठाकर आरोपी फरार होने में सफल रहे।

पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान, MD ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार एवं पूरे सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

कुल जप्त मशरूका–
▪️ MD ड्रग्स — 2 किलो 495 ग्राम (अनुमानित कीमत — ₹2.50 करोड़)
▪️ हुंडई क्रेटा कार — अनुमानित कीमत ₹20 लाख
कुल अनुमानित कीमत — ₹2.70 करोड़

फरार आरोपी–
1. लखन पिता भेरुलाल मीणा, निवासी भाकरखेड़ी, थाना कालूखेड़ा, जिला रतलाम – फरार
2. क्रेटा कार का चालक – नाम/पता अज्ञात — फरार
3. अन्य दो साथी – नाम/पता अज्ञात — फरार
फरार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश एवं सर्चिंग की जा रही है।

सराहनीय भूमिका– इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक शंकरसिंह चौहान, थाना प्रभारी कालूखेड़ा; उप निरीक्षक दिनेश राठौर, चौकी प्रभारी मावता; प्रधान आरक्षक विजय निनामा, आरक्षक यशवंत जाट, आरक्षक नितीन जोशी, आरक्षक हिम्मतसिंह चौहान, आरक्षक पवन जाट, आरक्षक कमलेश बुनकर, आरक्षक राजपालसिंह, आरक्षक अनिल पाटीदार, आरक्षक लक्ष्मणसिंह एवं महिला आरक्षक योगिता की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

 38 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *