रतलाम/युवा संगम रोजगार मेले में 6 कंपनियों द्वारा 71 प्रतिभागियों का प्राथमिक चयन किया गया

  
Last Updated:  सितम्बर 10, 2026 " 04:09 अपराह्न"

Ratlam:मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 1 करोड़ 11 लाख 49 हजार रुपए तथा पीएमएफएमई योजना 1 करोड़ 43 लाख 76 हजार रुपए के लोन सेंक्‍शन किये गये

रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिला रोजगार अधिकारी अभिषेक कटारा ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का आयोजन किया गया।

जिसमें भाग लेने वाली कुल 6 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्‍यू के उपरांत कुल 71 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम के आई एम सी के अध्यक्ष उमेश झालानी, प्राचार्य प्रशांत मईडा पूर्व प्राचार्य यू पी अहिरवार, प्रशिक्षण अधीक्षक एच. के. बाथम द्वारा आफर लेटर प्रदान कर उपस्थित युवक युवतियों को आत्म निर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया।

चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम की अंज इंजीनियरिंग से 5, एस बी आई लाइफ इंश्योरेंस से 4, श्री राम लाइफ इंश्योरेंस से 16 तथा रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान में से यशस्वी स्किल लिमिटेड पीथमपुर से 31, एस आई एस सिक्योरिटी नीमच से 13, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलीटी लखनऊ से 2 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।

इस कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल 150 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन किया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरोजगार अंतर्गत मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 14 प्रकरणों में 1 करोड़ 11 लाख 49 हजार रुपये तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा PMFME योजना अंतर्गत 13 प्रकरणों में 1 करोड़ 43 लाख 76 हजार रुपये की राशि के लोन सेंक्‍शन किये गये।

 53 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *