रतलाम/कलेक्टर श्री कटेसरिया ने धामनोद में नीरा मसाला उद्योग का किया निरीक्षण

  
Last Updated:  अक्टूबर 3, 2026 " 08:46 अपराह्न"

Ratlam: नीरा मसाला उद्योग में पूर्ण टमाटर से बनता टमाटर केचप, जबकि अन्य उद्योगों में कद्दू मिक्स करके बनाते केचप

उत्पादों का देश के साथ विदेशों में भी होता है निर्यात, लगभग 250 लोगों को मिल रहा रोजगार

रतलाम 3 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने धामनोद पहुंचकर नीरज फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्योग में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली।

नीरज फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड रतलाम जिले में अचार, मुरब्बा, बड़ी एवं मसाला निर्माण की प्रमुख इकाई है। इकाई में विभिन्न प्रकार के अचार, मुरब्बा, बड़ी, मसाले तथा आंवला कैंडी का निर्माण किया जाता है।

इकाई के उत्पादों की आपूर्ति देश के विभिन्न हिस्सों में होने के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। इकाई वर्ष 2022 से संचालित है। इसकी स्थापना में लगभग 13 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। वर्तमान में उद्योग के माध्यम से लगभग 250 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने उद्योग की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

 181 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *