रतलाम/कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति

  
Last Updated:  अक्टूबर 9, 2026 " 09:28 अपराह्न"

Ratlam: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई “वी विल डू इट” की भव्य आकृति

default



रतलाम, 9 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)।
सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने हनुमान ताल 80 फीट रोड़ पर सेवा के रंग कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा “वी विल डू इट” की भव्य आकृति बनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण किया है। उनके जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाकर भाजपा द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। मोदी जी ने विकसित भारत-2047 का संकल्प पूर्ण करने के लिए वी विल डू इट का नारा दिया है और आज रतलाम में कार्यकर्ताओं ने इसी की भव्य आकृति बनाकर मोदी जी के संकल्प में सहभागिता करने की दृढ़ इच्छा व्यक्त की है।

जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की वी विल डू इट आकृति ने सबको आकर्षित किया। कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, सोनू यादव, अनिता कटारिया, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला मंत्री अनुज शर्मा, राजेंद्र पाटीदार, मीडिया सह प्रभारी निलेश बाफना, नीरज बरमेचा आईटी सेल के नीलेश राव, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा, सोना शर्मा, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, आकाश खड़के, शुभम चौहान, भूपेन्द्र कावड़िया, विवेक शर्मा, सुबेन्द्र गुर्जर, भावना गुर्जर, निखील बोरीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, महामंत्री कृष्णा डिंडोर, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका, जयेश जाजोरिया, प्रकोष्ठ के रजनीश गोयल, श्रीकांत डोसी, मंसूर जमादार, डॉ भरत शर्मा, सेवा के रंग टोली सदस्य राजेंद्र पाटीदार, गौरव मूणत, पूजा बोहरा सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमेन, आरडीए सदस्य आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। संचालन गौरव मूणत द्वारा किया गया।

 13 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *