रतलाम/पुलिस की बड़ी कार्यवाही:शातिर वाहन चोर गैंग से 06 मोटर साईकिले बरामद, कुल 17 वाहन चोरी की वारदाते भी कबुली

  
Last Updated:  अक्टूबर 13, 2026 " 03:09 अपराह्न"

Ratlam: चोरी की मोटरसाईकिल से अवैध जहरीली शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

रतलाम(स्पष्ट खबर)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा रतलाम जिले मे वाहन चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने व अज्ञात वाहन चोरी के आरोपियो की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया है, जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी जावरा ग्रामीण संदीप मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी आलोट श्रीमति पल्लवी गौर, एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में अनुभाग आलोट एवं जावरा ग्रामीण की संयुक्त टीम का गठन किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.10.2026 को अवैध जहरीली कच्ची शराब तस्करी करते दो आरोपी हरपाल पिता धारिया कंजर एवं अर्जुन पिता लखन कंजर को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली कच्ची शराब एवं एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाईकिल जप्त की गई । जिसपर थाना ताल पर अपराध क्रमांक 541/2026 धारा 49ए म.प्र. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया ।

दोनो आरोपीयों ने पूछताछ पर जप्त मोटरसाईकिल को ग्राम भाटखेड़ा से चोरी करना बताया जिसके संबंध में थाना कालूखेड़ा में अपराध क्रमांक 210/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध होना पाया गया । जिसके आधार पर दोनो आरोपीयों से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की गई जिसपर आरोपीयान हरपाल एवं अर्जुन कंजर ने अन्य साथी लखन पिता हरीलाल कंजर के साथ मिलकर कुल 16 मोटरसाईकिल चोरी एवं 01 लोडिंग वाहन छोटा हाथी की चोरी की वारदाते कबुल की । गैंग के अन्य आरोपी लखन पिता हरीलाल कंजर को भी गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में तीनों आरोपीयों से चोरी की कुल 06 मोटरसाईकिले कीमती 5,00,000 रुपये की जप्त की गई ।

नाम गिरफ्तार आरोपी–
01.. हरपाल पिता धारिया जाति कंजर उम्र 20 साल निवासी टोकड़ा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड़ (राज.)
02.. अर्जुन पिता लखन जाति कंजर उम्र 19 साल निवासी टोकड़ा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड़ (राज.)
03.. लखन पिता हरीलाल जाति कंजर उम्र 22 साल निवासी टोकड़ा थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड़ (राज.)

जप्त मोटरसाईकिले –
01.. मो.सा. HF डिलक्स MP43ZD4234 (थाना कालूखेड़ा अपराध क्रमांक 210/2026)
02.. मो.सा. HF डिलक्स MP13FS3119
03.. मो.सा. हीरो स्प्लेंडर बिना रजि. नंबर (चैसिस-MBLHAW129M4A16699, इंजिन-HA11EDM4A04286)
04.. मो.सा. होण्डा शाईन बिना रजि. नंबर (चैसिस-ME4JC734LH8012018 इंजिन-JC3E81022566)
05.. मो.सा. स्प्लेंडर प्लस काले रंग की बिना रजि. नंबर (इंजिन-चैसिस नंबर घिसे हुए)
06.. मो.सा. स्प्लेंडर प्लस काले रंग की बिना रजि. नंबर (इंजिन-चैसिस नंबर घिसे हुए)

अन्य अपराधिक वारदाते कबुली–
01.. थाना ताल अपराध क्रमांक 511/2026 धारा 303(2) बीएनएस में होण्डा शाईन चोरी
02.. थाना आलोट अपराध क्रमांक 429/2026 धारा 303(2) बीएनएस में एचएफ डिलक्स चोरी
03.. थाना नामली अपराध क्रमांक 137/2026 धारा 303(2) बीएनएस में होण्डा शाईन चोरी
04.. थाना नामली अपराध क्रमांक 298/2026 धारा 303(2) बीएनएस में महिन्द्रा लोडिंग(छोटा हाथी) चोरी
05.. थाना नामली अपराध क्रमांक 446/2026 धारा 303(2) बीएनएस में बजाज प्लेटिना चोरी
06.. थाना IA जावरा अपराध क्रमांक 441/2026 धारा 303(2) बीएनएस में सुपर स्प्लेंडर व स्प्लेंडर प्लस चोरी
07.. थाना IA जावरा अपराध क्रमांक 448/2026 धारा 303(2) बीएनएस में होण्डा शाईन चोरी
08.. थाना IA जावरा अपराध क्रमांक 449/2026 धारा 303(2) बीएनएस में होण्डा शाईन चोरी
09.. थाना सैलाना अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 303(2) बीएनएस में दो सुपर स्प्लेंडर चोरी

सराहनीय योगदान – उक्त कार्यवाही में निरी. स्वराज डाबी, निरी. योगेश पाटीदार, निरी. पतिराम डावरे, उनि कांतिलाल सोनार्थी एवं थाना ताल से आर. बाबुलाल मालवीय, आर. आदिल मोहम्मद, आर. अंकित काला, आर. नितिन सक्सेना, थाना आलोट से प्र.आर. राहुल राठौर, आर. दीपक पाटीदार, आर. अभिनंदन जगावत, आर. सुनील चुनारा, थाना बरखेड़ा कलां से आर. ओमप्रकाश गुर्जर, एसडीओपी कार्यालय आलोट से प्र.आर. धर्मेन्द्र, आर. राजेश चौधरी, एसडीओपी कार्यालय जावरा ग्रामीण से आर. महेन्द्र धाकड़, आऱ. चैनसिंह एवं चौकी खारवा कलां से आर. निलेश शर्मा, आर. देवेन्द्र कायस्थ, आर. हरिशंकर का सराहनीय योगदान रहा ।

 83 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *