रतलाम/कलेक्टर श्री कटेसरिया ने की कार्यवाई, राजदीप उर्फ भय्यु सांकला को एक वर्ष के लिए किया जिला बदर

  
Last Updated:  अक्टूबर 29, 2026 " 07:12 अपराह्न"

Ratlam:जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर श्री कटेसरिया ने की कार्यवाई

रतलाम 29 अक्टूबर (स्पष्ट खबर)। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजय कटेसरिया द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत कार्रवाई कर राजदीप उर्फ भय्यु पिता प्रेमशंकर सांकला माली, निवासी 137 गांधी नगर रतलाम, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम को 1 वर्ष की अवधि के लिए रतलाम जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा सहित समीपवर्ती जिले उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ एवं मंदसौर की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है।

कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है ताकि जिले में कानून व्यवस्था एवं लोक शांति बनी रहे।

 51 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *