बड़ी कार्रवाई- अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त

  
Last Updated:  अक्टूबर 30, 2026 " 11:09 पूर्वाह्न"

Indore: अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त


इंदौर(स्पष्ट खबर)। इंदौर जिले में आज अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में एक पोकलेन मशीन तथा एक डम्पर को जप्त किया गया है। खनिज अधिकारी जयदीप नामदेव ने बताया कि आज ग्राम बरोली में अवैध खनन की सूचना मिलने पर जांच कराई गई। जांच में एक पोकलेन मशीन डम्पर में मुरम भरते हुए पायी गई।

जांच में पोकलेन मशीन हुंडई कंपनी की बिना नंबर की मालिक बलजीत सिंह भाटिया के नाम से बताई गई। इस पोकलेन मशीन को चालक लालसिंह काशीराम से जप्त किया गया। साथ ही एक डंपर एमपी 09 HH 4529 खनिज मुरम भरते हुए चालक आकाश सोलंकी पिता मानसिंह सोलंकी से जप्त किया गया इन वाहनों को पुलिस चौकी धरमपुरी जिला इंदौर की अभिरक्षा में रखा गया है। अवैध खनिज मुरम उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया गया है।

 37 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *