गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुतियों से विलंब होता है, तो छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य बिगडता है
Last Updated: जनवरी 10, 2020 " 06:39 अपराह्न"
गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुतियों से विलंब के कारण स्वास्थ्य बिगडने की शिकायत
रतलाम/धामनोद, 10 जनवरी 2020 (स्पष्ट खबर) गणतंत्र दिवस पर होने वाली प्रस्तुतियों में विलंब के कारण छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य बिगडने का मामला रतलाम जिले की धामनोद नगर परिषद की प्रेस- नोट के माध्यम से प्रकाश में आया है। नगर परिषद धामनोद व्दारा एक प्रेस विज्ञप्ति रिलीज़ कर बताया की आगामी गणतंत्र दिवस मनाने हेतु नगर परिषद धामनोद के सभागृह में आवस्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 26 जनवरी के दिन प्रस्तुतियों से होने वाले विलंब से छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ने की शिकायत के निराकरण हेतु “सर्वानुमती से निर्णय लिया गया है कि समस्त सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रस्तुतियां 25 जनवरी को रखी जावेगी तथा उनमें से कुछ चुनी हुई प्रस्तुतियों को ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रस्तुतियां करने का अवसर मिलेगा जहां निर्णायक समिति के निर्णय अनुसार प्रथम, द्वितीय, एवं पारितोषिक का वितरण किया जाएगा। हालांकि गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुतियों के विलंब तक चलने के कारण गत वर्षों में कितने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य खराब हुआ व कितने पालकों की शिकायत मिली है इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली। नगर परिषद धामनोद की प्रेस नोट रिलीज़ के अनुसार इस आवस्यक बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा, प्राचार्य ओमप्रकाश करमैया, समेत शासकीय व अर्धशासकीय विधालयों के शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित थे जिनमें सांवरिया राव, सीएल सिंगार, भरतलाल चौधरी, अनिता खाट, अर्पिता परमार, कलावती पाटीदार, पूजा पाटीदार, शारदा चौहान, भुवनेश्वरी उपाध्याय, आदी शिक्षकगण की उपस्थिति में सर्वानुमती से निर्णय लिया गया है।