मप्र में आंगनवाड़ियों की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नम्बर

  
Last Updated:  फ़रवरी 4, 2020 " 07:29 पूर्वाह्न"

भोपाल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश मे स्वीकृत आंगनवाड़ी/मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रो के संचालन एवं प्रदाय सेवाओ के विषय मे जन आधारित शिकायत के निवारण हेतु व्हाट्सएप नम्बर पर शिकायत प्रकोष्ठ का संचालन प्रारंभ किया गया हैं।

व्हाट्सएप नम्बर 8305101188 पर आम आदमी अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है, जिसका निराकरण ब्लॉक स्तर पर परियोजना अधिकारी द्वारा, जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा, संभाग स्तर पर संभागीय संयुक्त संचालक संभाग एवं राज्य स्तर पर संचालनालय भोपाल द्वारा निर्धारित समय सीमा मे किया जायेगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने इसकी घोषणा की थी। वह लगातार आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। कमलनाथ सरकार चाहती है कि आंगनवाड़ी केंद्र सरकारी खानापूर्ति के लिए नहीं बल्कि सामाजिक उत्थान के लिए प्रमुख केंद्र बने। आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल भी बनाया जा रहा है। लोगों के सुझाव एवं शिकायतों के बिना यह संभव नहीं हो सकता।

 2,608 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *