ज्योतिरादित्य सिंधिया सड़क पर उतरना चाहते हैं तो उतर जाएं: कमलनाथ

  
Last Updated:  फ़रवरी 15, 2020 " 11:16 पूर्वाह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा घटनाक्रम हुआ है। पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि यदि कांग्रेस सरकार ने वचन पत्र का एक-एक अंक पूरा नहीं किया तो वह खुद सड़क पर उतर आएंगे। इस सिलसिले में जब मुख्यमंत्री कमलनाथ से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा ‘ तो उतर जाएं’।

क्या कहा था ज्योतिरादित्य सिंधिया ने

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा में अतिथि शिक्षकों की मांग का जवाब देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कांग्रेस का मेनिफेस्टो हमारे लिए हमारा ग्रंथ है। यदि सरकार ने वचन पत्र में लिखा हुआ एक-एक अंक पूरा नहीं किया तो सरकार के खिलाफ लड़ाई में आप अकेले नहीं होंगे आपके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होगा।

 4,121 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *