देशी विदेशी मदिरा दुकानों की नीलामी-

  
Last Updated:  मार्च 4, 2020 " 05:15 अपराह्न"

रतलाम: 04मार्च (स्पष्ट खबर)
रतलाम जिले में वर्ष 2020-21 के लिए जिले की 29 विदेशी मदिरा दुकानों तथा 70 देशी मदिरा दुकानों का निष्पादन एकल समूह में वर्ष 2019-20 के वार्षिक मूल्य में 25% वृद्धि कर निर्धारित किए गए आरक्षित मूल्य पर ईटेंडर नीलाम के माध्यम से जिला समिति द्वारा नवीन कलेक्ट्रेट रतलाम में किए जाने हेतु आगामी 12 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से ऑनलाइन ई- टेंडर खोले जाएंगे एवं 13 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से ई-नीलामी प्रारंभ की जाएगी। ई-नीलामी समाप्ति उपरांत निष्पादन कार्रवाई की जाएगी।
इच्छुक व्यक्ति के द्वारा आगामी 5 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से 12 मार्च अपराहन 1:00 बजे तक ई- टेंडर हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई-टेंडर ऑफर सबमिट किया जा सकता है। उक्त ई-टेंडर ऑनलाइन 12 मार्च को अपरान्ह 2:00 बजे से खोला जाएगा तथा 13 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 2:00 बजे तक ई-ऑक्शन किया जाएगा। विस्तृत जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

 4,294 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *