नफीस और अनीस जीप में बिरयानी भर कर भागे, हसीन दारू लिए खड़ा था, तीनों गिरफ्तार –
Last Updated: अप्रैल 2, 2020 " 12:38 अपराह्न"
भोपाल। लॉक डाउन के दौरान राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में एक अलग ही घटनाक्रम हुआ। यहां एक जीप पुलिस पॉइंट को तेजी से क्रॉस करते हुए भागी। अगले प्वाइंट पर नाकाबंदी करके पकड़ा तो जीप में बिरयानी भरी हुई थी। थोड़ी देर बाद एक अन्य स्थान पर एक युवक 60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पता चला तीनों भाई हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उन्होंने अब तक नहीं बताया कि वह क्या करने वाले थे।
नफीस और अनीस जीप में बिरयानी भर कर भागे
टीआई अनिल बाजपेयी के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे चूनाभट्टी की ओर से तेज रफ्तार जीप आती दिखी। सर्वधर्म कॉलोनी मेन रोड पर नाकाबंदी लगी थी। यहां तैनात एसआई श्रीपाल सिंह ने जीप को रोकने का इशारा किया। रुकने के बजाए ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। एसआई ने वायरलेस सेट पर इसकी सूचना अगले प्वाइंट पर लगे स्टाफ को दी। कोलार थाने के सामने लगे चैकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने जीप को रोक लिया। इसमें रोशनपुरा निवासी नफीस कुरैशी और उसका भाई अनीस कुरैशी सवार थे। जीप में पुलिस को बिरयानी रखी मिली। दोनों ने बताया कि ये बिरयानी जरूरतमंदों को बांटने के लिए ले जा रहे थे लेकिन जब क्रॉस किया कि पुलिस को देखकर भागे क्यों तो चुप हो गए।
हसीन कुरैशी 60 लीटर देशी शराब और पिस्तौल लेकर खड़ा मिला
टीआई ने बताया कि करीब छह घंटे बाद ही पता चला कि अनीस और नफीस का तीसरा भाई हसीन कुरैशी उर्फ पप्पू चटका गोल गांव के पास देखा गया है। पुलिस टीम पहुंची और उसे भी पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब और लोडेड पिस्टल के साथ-साथ तीन जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। पप्पू जहांगीराबाद थाने का गुंडा है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।