रतलाम: एक सप्लायर सहित 3 व्यक्तियों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया, दो मोटरसाइकिल भी जप्त-
Last Updated: मई 6, 2020 " 12:12 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद:6 मई 2020(स्पष्ट खबर) नामली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के सेवन से चार व्यक्तियों की मृत्यु होने एवं अन्य का स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है जिसमें जिले भर में अवैध शराब बनाने, सप्लाई करने, एवं बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही हैं, जिसमें पुलिस थाना सैलाना की पुलिस चौकी धामनोद द्वारा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशन एवं सैलाना थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे में लिप्त व्यक्तियों पर लगातार कार्रवाई की जा रहीं हैं, आज दिनांक को पुलिस चौकी प्रभारी ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक सुशील त्यागी, आरक्षक अमिरचन्द्र सिंघार, मुकेश शर्मा, ईश्वर जाझोरीया द्वारा मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में हाथ भट्टी की महुआ शराब सप्लायर मुकेश पिता शिवा मईडा़ निवासी ग्राम कोटड़ा थाना सैलाना को 15 लीटर कच्ची शराब व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है
बताया जाता हैं कि मुकेश मईडा़ धामनोद क्षेत्र में हाथ भट्टी महुआ शराब सप्लाई करता है, इसके अलावा दीपक पिता रामचंद्र और साथी अशोक पिता राधेश्याम दोनों से संयुक्त में 14 लीटर महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गई दोनो निवासी पारपुरा धामनोद के है, वहीं क्षेत्र के नालों पर भी पुलिस ने सर्चिंग की जहाँ पर हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब बनाने की सामग्री के साथ ही रेत में गाढे हुए मटके भी नष्ट किये गए हैं,