प्रधानमंत्री आवास योजना में नियम एवं शर्तों का उलंघन करने वालों को जारी होगें वसूली के नोटीस-

  
Last Updated:  जुलाई 28, 2020 " 11:50 पूर्वाह्न"

प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित मकानों का उपयोग दूकान, गोडाउन, पशु तबेले, के रुपमें करने के साथ किराये पर चला रहे हितग्राही,

रतलाम/धामनोद: 28,जुलाई 2020(स्पष्ट खबर)| प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित आवास पर योजना का नाम नहीं लिखवाने वालें संबंधित हितग्राहियों को दिये जाएंगे नोटीस, लाभ उठाकर योजना का प्रसार प्रचार रोकने- दबाने को लेकर रतलाम जिले की धामनोद नगर परिषद द्वारा ऐसे लोगों से वसूली का मन बनाया है|
केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं अल्प आय के लोगों के लिए खुद का पक्का घर बनाने के लिए कल्याणकारी योजना है
लेकिन इस योजना में बड़ी संख्या में धनाठी परिवार योजना का लाभ उठाने में अग्रणी रहे लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित अपने आवास पर योजना का नाम लिखवाने में अब शर्मिंदगी हो रहीं हैं,

मुख्य मार्ग श्री कालिका माता मंदिर के पास निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित मकान हितग्राहियों ने दिये किराये पर-

प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित मकान पर योजना का नाम अंकित नहीं , आवास दूकान के लिए किराये पर दिया-

धामनोद नगर में नगर परिषद ने श-शर्त बड़ी संख्या में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया है नगर परिषद ने संबंधित हितग्राहियों से शपथपत्र लिया था जिसमें हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित मकान का उपयोग केवल आवास (रहने ) के लिए उपयोग करेंगे, किसी भी तरह के व्यापार दूकान या किराये पर नहीं देगा लेकिन धामनोद नगर में शासन की शर्तों का खुलेआम उलंघन कर प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित मकानों में व्यापार दुकानों के अलावा इनको किराये पर दिये जा रहे हैं तथा पशुओं के तबेले एवं गोडाउन के उपयोग भी लिए जा रहे हैं इस को देखते हुए स्पष्ट रूपसे इंगित होता है कि धामनोद में अपात्रों ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाया है |

वसूली के नोटीस दियें जायेंगे-

प्रधानमंत्री आवास योजना में नियम एवं शर्तों का पालन नहीं करने वाले हितग्राहियों को नोटिस दिया जा रहा है,
जिन हितग्राहियों को योजना की पूरी किस्त उपलब्ध हो चुकी है जो नियम एवं शर्तों का उलंघन कर रहे ऐसे संबधित लोगों से वसूली के लिए नोटीस दियें जाएगें|

मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा नगर परिषद धामनोद जिला रतलाम

 5,567 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *