सैलाना में गौवंश से भरा ट्रक पलटा 36 गोवंश की मौत ,कई गोवंश घायल,
Last Updated: नवम्बर 9, 2021 " 02:06 अपराह्न"
रतलाम/सैलाना। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना में सैलाना पिपलौदा रोड पर गौवंश से भरा एक ट्रक पलट जाने से ट्रक में निर्दयतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे गए लगभग 36 गौवंश की मौत हो गई जबकि कई गौवंश घायल हो गए है। इस कि खबर फैलने पर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड एकत्र हो गई बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भी मौक़े पर पहुंच कर घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सैलाना पिपलौदा रोड पर बैठ कर बैठकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पंहुच गया।
मिली जानकारी अनुसार सैलाना से करिया जाने वाले रास्ते पर सगसबाप जी मंदिर के नजदीक सुबह करीब 8:00 बजे ट्रक अचानक पलटी खा गया। इस ट्रक में लगभग 100 गौवंश निर्दयतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे गए थे। ट्रक के पलटी खाने से इनमें से 36 गौवंश की मौत हो गई, जबकि कई गौवंश घायल हो गए । जिस तरीके से ट्रक में गौवंश भरे गए थे, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्हे काटने के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रक कैसे पलटा,यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि अधिक स्पीड के कारण संतुलन बिगड़ा और ट्रक पलटी खा गया और ट्रक पलटने के बाद ड्राईवर मौके से फरार हो गया।
गाय से भरे ट्रक के पलटने की खबर आग की तरह फैली और घटनास्थल पर भारी भीड एकत्र हो गई। पुलिस प्रशासन मृत पशुओं के अंतिम संस्कार की व्यवस्था में जुटा है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पिपलोदा, सैलाना मार्ग पर बैठकर दोषियों को पकड़ने की मांग की हैं।