पेरिस ओलंपिक में कुस्ती में अमन सहरावत ने देश को दिलाया कांस्य पदक

  
Last Updated:  अगस्त 10, 2024 " 08:07 पूर्वाह्न"

Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान अमन सहरावत (aman sehrawat) ने कुश्ती में कांस्य पदक जीता। अमन ने शुक्रवार को कांस्य के लिए खेले गए मुकाबले में पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से हराया।

इससे पहले, 21 वर्षीय पहलवान अमन ने गुरुवार को प्री क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन किया था लेकिन पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के सेमीफाइल में जापान के शीर्ष वरीय रेई हिगुची से एकतरफा अंदाज में हार गए थे। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अबतक पांच कांस्य और एक रजत सहित कुल छह पदक जीते हैं।

पहले राउंड में ही अमन 6-3 से आगे चल रहे थे। दूसरे राउंड अमन (aman) ने इस बढ़त को और आगे बढ़ाया और क्रूज को कोई मौका नहीं दिया। इस तरह अमन सहरावत ने जीत हासिल की। अमन पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) में भारत के एकमात्र पुरुष पहलवान थे। हालांकि, उन्होंने कुश्ती में पदकों के सिलसिले को बरकरार रखा।

भारत 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद से हर ओलंपिक में कुश्ती में पदक जीत रहा है। 2008 में सुशील कुमार ने कांस्य, 2012 में सुशील ने रजत और योगेश्वर दत्त ने कांस्य, 2016 में साक्षी मलिक ने कांस्य, 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता था। अमन का यह पहला ओलंपिक था और उन्होंने अपने पहले ही ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। अमन ने इस तरह ओलंपिक में कुश्ती में भारत का पदक का खाता खोला। विनेश फोगाट के अयोग्य करार दिए जाने के बाद निराशा में डूबे भारत को उन्होंने खुशियां दी हैं।

इससे पहले निशानेबाजी में मनु भाकर (10 मीटर एयर पिस्टल), मनु भारत और सरबजोत सिंह (10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम), स्वप्निल कुसाले (50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस) और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते जबकि स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक हासिल किया।

कुश्ती में अंतिम पंघाल (53 किलो), अंशु मलिक (57 किलो) और निशा दहिया (68 किलो) अपने वर्ग के पदक दौड़ में नहीं पहुंच सके। वहीं विनेश फोगाट (50 किलो) फाइनल में पहुंची लेकिन वजन अधिक होने के कारण अयोग्य करार दी गई।
भारत की रीतिका हुड्डा (76 किलो) शनिवार को अपनी चुनौती पेश करेंगी।

 503 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *