सैलाना में होगा रावण दहन , शान्ति समिति की बैठक में निर्णय-

  
Last Updated:  अक्टूबर 23, 2020 " 06:42 अपराह्न"

सुनील परिहार

रतलाम/सैलाना | पुलिस थाना प्रांगण सैलाना में दिनांक23,10,2020 को आयोजित शांति समिति के अति आवश्यक बैठक आयोजित रावण दहन के मुद्दे पर बहुत ही गरमा गरम बैठक हुई जिसमें हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा सीएमओ नगर परिषद सैलाना के मध्य गरमा गरम बहस हुई l बहस का मुख्य कारण पूर्व की हुई बैठक में नगर परिषद द्वारा कोविड-19 संक्रमण के चलते रावण दहन कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को लेकर अपनी असमर्थता जताना रही जिसे लेकर शांति समिति बैठक में काफी बहस हुईl बैठक में हुई इस बहस को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शांत कराया गया तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश पर एवं सैलाना की जनता की मांग पर परंपरा पालन के लिए प्रतीकात्मक रूप से रावण दहन कार्यक्रम पूर्ण हो इस पर सहमति बनी l प्रतीकात्मक हो रहे रावण दहन कार्यक्रम में कोविड-19 पोटोकॉल अनिवार्य और सख्ती से पालन हो इस बात को लेकर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए | बैठक में सीएमओ नगर परिषद सैलाना द्वारा प्रतीकात्मक रावण दहन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जो दायित्व जैसे साफ सफाई विद्युत सज्जा, सुरक्षा इत्यादि निभाए जाएंगे उसकी भी जानकारी दीl अपने नियत समय से विलंब से शुरू हुई इस बैठक में उपस्थित पत्रकारों द्वारा लेटलतीफी की नाराजगी भी अधिकारियों के समक्ष व्यक्त की गई जिसमें अधिकारियों द्वारा अगली बार बैठक नियत समय पर ही शुरू हो इसके लिए आश्वासन भी दिया गया |

थाना परिसर सैलाना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर द्वारा की गई बैठक में एसडीओपी आर एस सेंगर, पुलिस थाना प्रभारी बी एस परमार नगर परिषद सीएमओ रामचंद्र गुहा ने भी अपने विचार व्यक्त किए l उक्त बैठक में पत्रकार गण विमल कटारिया, सुनील परिहार, कृष्ण मालवीय, नितेश राठौर, योगेश्वर सुरेश मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर, करणी सेना नगर अध्यक्ष शेर सिंह, हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी नाथूलाल राठौर, दिनेश आसरा, संजय जैन, नंद किशोर राठौड़, ईश्वर कुमावत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे

 2,214 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *