रतलाम: एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने ज्ञापन दिया-

  
Last Updated:  नवम्बर 10, 2020 " 07:53 अपराह्न"

रतलाम l महाराष्ट्र में अर्बन गोस्वामी के साथ महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस द्वारा जो बर्बरता की गई उससे पत्रकार जगत में भारी रोष है विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी उक्त घटना के संबंध में अपना विरोध जाहिर किया जा रहा है l एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला शाखा रतलाम ने भी जिला अध्यक्ष राकेश सोनी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम पुलिस बर्बरता कार्यवाही को संज्ञान में लेने एवं उचित कार्यवाही हेतु कलेक्टर रतलाम प्रतिनिधि जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप केरकट्टा को ज्ञापन सौंपा, पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष राकेश सोनी ने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस प्रकार के बर्बरता पुलिसिया कार्यवाही कतई भी स्वीकार नहीं है यूनियन इस कार्यवाही का पुरजोर विरोध करता है पत्रकारों के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की अनावश्यक कार्यवाही के समर्थन में एम पी वर्किंग यूनियन पत्रकार संघ आगे भी अपनी लड़ाई जारी रखेगा l एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला शाखा रतलाम द्वारा दिए ज्ञापन में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी संभागीय संगठन मंत्री जगदीश राठी जिला उपाध्यक्ष वसीम खान, विशाल पााराशर, देवेंद्र सिंह शक्तावत , मुकेश चौधरी जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील परिहार उपस्थित रहे| ज्ञापन वाचन एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन रतलाम के जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया l

 1,714 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *