मन्दसौर: धुंधडका बीएमओ श्री गौड़ को तत्काल प्रभाव से हटाया गया

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2020 " 11:41 अपराह्न"

मन्दसौर | कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निर्देश से धुंधडका के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री सतीश चंद्र गौड़ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। धुंधडका से हटाने के पश्चात इनकी ड्यूटी जीएनएमटीसी कोविड सेंटर में लगाई गई है। इनके द्वारा मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को भुगतान नहीं किया गया। इस वजह से पात्र हितग्राही सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त नही कर सके। विगत 1 माह से लगातार निर्देशित भी किया गया था, कि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान करें। लेकिन इनके द्वारा कार्य मे किसी भी प्रकार की रुचि नहीं ली जा रही थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का डिस्पोजल भी नहीं किया गया।

 1,546 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *