पटवारी पीयूष पालीवाल के विरुद्ध होगी बर्खास्त करने की कार्यवाही प्रारंभ

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2020 " 11:51 अपराह्न"

मन्दसौर | सीतामउ एसडीएम द्वारा बताया गया कि अनुविभागीय अधिकारी उपखण्ड सीतामऊ द्वारा 31 दिसम्बर 2019 को निलंबित कर मुख्यालय टप्पा कार्यालय कयामपुर नियत किया गया था। लेकिन पटवारी पालीवाल नियत किये गये मुख्यालय से अनुपस्थित रहे। पालीवाल के विरूद्ध शुरू की गई विभागीय जांच प्रकरण में सुनवाई हेतु उपस्थित नही हुवे। पालीवाल के स्थाई निवास 28, माणक चौक रतलाम पर भी सूचना भेज कर 7 दिवस में उत्तर चाहा गया था किन्तु इनके द्वारा न तो सूचना पत्र का उत्तर प्रस्तुत किया गया और न ही नियत किये गये मुख्यालय पर उपस्थित हुवे। आज दिनांक के पश्चात आगामी 7 दिवस में उत्तर प्रस्तुत नही करने पर एक पक्षीय कार्यवाही कर प्रकरण में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 1,767 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *