विवाद में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर रंजिश रख दूसरे दिन किया हमला-

  
Last Updated:  दिसम्बर 31, 2020 " 10:03 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| रुपये के लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने वाले व्यक्ति पर दूसरे दिन हमला कर घायल किया| जानकारी अनुसार दिनांक 30/ 12/ 2020 को रात्रि करीब 11:30 बजे सैलाना में मधुबन ढाबा संचालक भेरूभोई पिता भागीरथ भोई एवं संदीप जाट ( सकरावदा) राहुल जाट, मनीष जाट निवासी रामगढ़ ,अजय जाट (सालाखेड़ी) विशाल त्रिवेदी(सैलाना)के मध्य रुपए लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था जिसमें बीच-बचाव की रंजिश को लेकर आज दिनांक 31/ 12/ 2020 को आरोपी गणों ने घटना के वक्त बीच-बचाव करने गए फरियादी विशाल पडियार निवासी सैलाना के साथ मारपीट की lफरियादी ने अपने साथ हुई मारपीट में पुलिस थाना सैलाना में बताया है कि फरियादी अपने मित्र आकाश टांक, अरुण परमार के साथ आज दिनांक 31, 12 ,2020 को बस स्टैंड स्थित मुख्य मार्ग पर बस में बैठे सामान्य चर्चा कर रहे थे तभी आरोपी गण अपनी कार mp 09 ce,6164 से आए जिसके पीछे आजाद ग्रुप लिखा था आए और मुझे मारने की नियत से मुझ पर धारदार हथियार का प्रयोग भी किया l बाद में अन्य हथियार लाठी वगैरा भी जमकर चले हैं जिसमें फरियादी को गंभीर चोट आई है|


आरोपित पक्ष के विरुद्ध पुलिस थाना सैलाना में 307,147,148,149, की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है
फरियादी की रिपोर्ट पर एसडीओपी सैलाना ने घटना की गंभीरता को संज्ञान में लेकर थाना सैलाना थाना प्रभारी को निर्देशित किया जाकर पुलिस थाना सैलाना उप निरीक्षक मनोज पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई है कि उक्त घटना की गंभीरता को संज्ञान लेते हुए एवं फरियादी द्वारा पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार उक्त घटना के प्रमुख आरोपियों में से पांच आरोपी नामजद संदीप जाट राहुल जाट नवीन जाट विशाल त्रिवेदी अजय जाटके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है शेष अन्य आरोपियों की पहचान एवं उनकी खोज जारी है शीघ्र ही उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जावेगी l

 4,655 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *