रतलाम/सैलाना| रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में बाईपास पर मधुबन ढाबे पर दिनांक 31-3- 2021 को दोपहिया वाहनों से आए आरोपियों ने ढाबा कर्मचारी पर गोली चला कर घायल कर फरार हो गए थे आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा की जा रही थी|
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल चन्द डाड रतलाम द्वारा आदेश पारित कर सैलाना मधुबन ढाबे पर देशी पिस्टल से फायर करने के आरोपी कान्हा उर्फ जितेंद्र जाट के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई|

पुलिस थाना सैलाना में आज पत्रकार वार्ता में थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने पत्रकार वार्ता में गोलीकांड के आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई किए जाने का खुलासा किया है|
सैलाना बाईपास पर स्थित मधुबन ढाबे के संचालक भेरु भोई वह अन्य भोई समाज के लोगों पर आरोपियों द्वारा पूर्व में भी मारपीट व प्राणघातक हमला कर चोटें पहुंचाई थी घटना करने वाले आरोपी राहुल जाट निवासी शामगढ़ व संदीप जाट निवासी सकरादा जो वर्तमान में सेलाना उप जेल में बंद है जिनके द्वारा घटना के आरोपियों के मुलाकात पर मिलने के लिए सैलाना उप जेल पद मार्च 17, 24 , 30 तारीख को बुलाया था और कैलाश भाई को मारने की योजना बनाई थी|
रतलाम: ढाबे पर पाऊच लिया और दाग दी गोली, सैलाना मधुबन ढाबे पर….http://bit.ly/3cDVvb6
योजना अनुसार दिनांक 31-03- 2021 को शाम करीबन 7:15 बजे पल्सर व प्लेटिना मोटरसाइकिल पर कुछ लड़के आए और उनमें से एक मैहरूम रंग की फूल बाघ की टीशर्ट पहने लड़के ने जोकि मास्क पहने व सिर पर काले रंग का गमछा बांधे हुए था काउंटर पर विमल मांगी उस वक्त मधुबन ढाबे के काउंटर पर उपस्थित कैलाश भाई के नौकर राकेश पिता मोहनलाल खराड़ी 29 वर्ष निवासी ग्राम आम्बा जैसे ही विमल गुटखा देने लगा कि उक्त लड़के ने एक देशी पिस्टल से उसके ऊपर था याद कर दीया और वहां से सभी आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकले फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 111/21 धारा 307, 34 , 3(2) (v) sc/st act का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया|
पुलिस ने अनुसंधान के दौरान पाया गया की , कान्हा उर्फ जितेंद्र पिता भंवर जाट निवासी मुंदड़ी 2 अजय पिता राजेश जाट निवासी मुंदड़ी 3 विक्रम पिता समरथ जाट निवासी धतुरिया 4 प्रदीप पिता भंवर लाल जाट निवासी मुंदड़ी 5 बलराम पिता हीरालाल महार निवासी मुंदड़ी व 6 विनोद पिता मोहनलाल शर्मा निवासी धतुरिया दिनांक 30-01- 2021 को सैलाना उप जेल में बंद आरोपी राहुल जाट निवासी रामगढ़ व संदीप जाट निवासी सकरादा से मिलकर अपराधिक षड्यंत्र रचते हुए कैलाश भोई को मारने की योजना बनाई मधुबन ढाबे के काउंटर पर कैलाश भोई के स्थान पर उसका नौकर राकेश खराड़ी बैठा था जिसे कान्हा उर्फ जितेंद्र जाट निवासी मुंदड़ी ने अपने उपरोक्त साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से जबड़े पर गोली मारकर फरार हो गए थे जिससे प्रकरण में धारा 115- बी- 120- बी का इजाफा किया जाकर सभी आरोपियों की तलाश शुरू की गई|
अनुसंधान हेतु गठित टीम द्वारा दिनांक 03-04-2021 को गांव मुंदड़ी व धतुरिया में तलाश करते 1 विक्रम पिता समरथ जाट निवासी धतुरिया 2 प्रदीप पिता भंवर लाल जाट निवासी मुंदड़ी 3 बलराम पिता हीरालाल महार निवासी मुंदड़ी 4 विनोद पिता मोहन लाल शर्मा निवासी धतुरिया को पकड़ा हुआ घटना के संबंध में पूछताछ कल से उनके द्वारा सैलाना जेल में बंद आरोपी राहुल जाट व संदीप जाट की योजना अनुसार मधुबन ढाबे पर गोली चलाने की बात स्वीकार की जो उक्त चारों आरोपीयों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से घटना में उपयुक्त प्लैटिना मोटरसाइकिल जप्त की गई है गिरफ्तार आरोपियों से फरार आरोपी व घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है मुख्य आरोपी कान्हा जाट निवासी मुंदड़ी व अजय जाट निवासी मुंदड़ी की तलाश करते घटना के बाद से ही फरार पाया है जिनकी तलाश की जा रही हैं|
आरोपी कान्हा उर्फ जितेंद्र जाट के विरुद्ध थाना बिलपांक पर हत्या का व अजय जाट के विरुद्ध चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है|
संपूर्ण क्षेत्र में लोक व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आरोपी कान्हा उर्फ जितेंद्र जाट उम्र 20 साल निवासी ग्राम मुंदड़ी थाना बिलपांक जिला रतलाम को प्रतिबंधात्मक स्वरूप हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के अंतर्गत निरोध में रखना जनहित में उचित होने से आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की गई|
4,429 total views















