छात्रा को लव लेटर देकर मिलने नही आने पर तांत्रिक क्रियाओं से मारने की धौंस देने वाले शिक्षक का मुंडन करके जुलूस निकाला-

  
Last Updated:  जून 27, 2021 " 02:30 अपराह्न"

इंदौर | छात्रा को लव लेटर देकर तांत्रिक क्रियाओं से मार डालने की धौंस देकर मिलने बुलाने वाले शिक्षक का मुंडन कर के जुलूस निकालने का मामला प्रकाश में आया है मिली जानकारी अनुसार महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी सीहोद में एक शिक्षक ने कक्षा आठ की छात्रा को ना केवल लव लेटर दे डाला बल्कि धमकी दी कि यदि वह उससे मिलने के लिए नहीं आई तो तांत्रिक क्रियाओं के माध्यम से उसे मार डालेगा। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक को उसके घर से निकाल कर पीटा और मुंडन करके जुलूस निकाला। बाद में शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया|

घटना महू तहसील मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खेड़ी सिहोद की है। गांव में शनिवार को उस समय बवाल हो गया जब शिक्षक ने अपनी ही स्कूल की 8वीं क्लास की छात्रा को तांत्रिक क्रिया से धमकाते हुए ज़बरदस्ती हाथ में प्रेम पत्र थमा दिया और मिलने आने के लिए दबाव बनाया। शिक्षक ने कहा कि यदि वह मिलने नहीं आई तो उसकी जान चली जाएगी| शिक्षक की तंत्र मंत्र वाली बातों से घबराई छात्रा ने सारा मामला अपने माता-पिता को बता दिया। छात्रा की बात पर माता-पिता को एक बार तो विश्वास नहीं हुआ। वह इस बारे में शिक्षक से चर्चा करने के लिए उसके घर पहुंच गए। इसी दौरान गांव के अन्य लोगों को भी शिक्षक द्वारा छात्रा को लव लेटर दिए जाने का मामला पता चल गया। सभी लोग शिक्षक के घर पहुंच गए| ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की जमकर पिटाई लगाई और फिर उसका मुंडन करके पूरे गांव में जुलूस निकाला। इसी दौरान पुलिस को इंफॉर्मेशन दे दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक को अपनी हिरासत में ले लिया है।

 485 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *