रतलाम: अजाक थाना पुलिस को 5000 हजार के ईनामी वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता

  
Last Updated:  अगस्त 13, 2021 " 07:25 अपराह्न"

ad

रतलाम: अजाक थाना पुलिस को 5000 हजार के ईनामी वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता

फरार वारंटी रहमत खां 11 वर्षो से गंभीर अपराध में फरार होकर पुलिस को चकमा दे रहा था , थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया एवं उनकी टीम ने दबिश देकर स्थाई वारंटी को धरा-

निर्भय सिंह भूरिया थाना प्रभारी अजाक रतलाम

रतलाम| पुलिस थाना अजाक को आज 5000 हजार के ईनामी वारंटी को पकडाने सफलता हासिल हुई है पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं पुलिस अधीक्षक अजाक उज्जैन द्वारा चलाए जा रहे स्थाई वारंटी व फरार वारंटी की गिरफ्तारी व तामीली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इनके निर्देशन के आदेश निर्देश के पालन में उप पुलिस अधीक्षक अजाक के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटी रहमत खां पिता मोहम्मद खां उम्र 43 वर्ष निवासी दानीपुरा रतलाम हाल मुकाम गुलाबपुरा बड़नगर की तलाश कई वर्षों से थी उसके नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री गौरव तिवारी ने उक्त वारंटी की गिरफ्तारी के लिए 5000 हजार का इनाम घोषित किया गया था|
आज दिनांक 13 अगस्त शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली की स्थाई वारंटी रहमत पिता मोहम्मद खां इंदौर मजदूरी कर उसके घर बड़नगर आया हुआ है , यदि तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी तो सफलता मिल सकती है| इस मुखबिर सूचना पर आज शुक्रवार 13 अगस्त को अजाक थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया एवं उनकी टीम के सदस्य उनि. अशोक सिंह कुशवाहा,प्र.आर. 573 दिनेश जाट,प्र.आर 885 देवीदान सिंह,प्र.आर. 40 मोहम्मद इमरान,प्र.आर. 728 बद्रीलाल राठौर के द्वारा तत्काल स्थाई वारंटी के घर दबिश देकर रहमत खां पिता मोहम्मद खां उम्र 43 वर्ष निवासी दानीपुरा रतलाम हाल मुकाम गुलाबपुरा बड़नगर को प्रकरण क्रमांक स्पेशल नंबर 13/12 धारा 307,34 भादवि व 3(2)5 एसटी/एससी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है|

उक्त वारंटी रहमत खां 11 वर्षो से गंभीर अपराध में फरार होकर पुलिस को चकमा दे रहा था जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है| वारंटी रहमत खां पिता मोहम्मद खां की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा 5000 रुपये का ईनाम टीम को देने की घोषणा की है|

विज्ञापन-

ad

 511 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *