रतलाम: रविदास समाज के दो पक्षो के बीच शासकीय जमीन कब्जा करने को लेकर विवाद
Last Updated: अगस्त 16, 2021 " 10:39 अपराह्न"
ad
रतलाम:रविदास समाज के दो पक्षो के बीच शासकीय जमीन कब्जा करने को लेकर विवाद
रतलाम/सैलाना | स्वतंत्रता दिवस पर रविदास समाज के दो गुटों मे शासकीय जमीन पर मंदिर बनाने की बात को लेकर विवाद हो गया। मौके पर नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस ने जाकर मामला शांत कराया लेकिन दोपहर को फिर पत्थरबाजी हुई। जिस पर पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ 151 की कारवाई की है।
स्वतंत्रता दिवस रविवार के दिन रतलाम जिले के ग्राम शिवगढ मे दो पक्षों के बीच शासकीय भूमि पर संत रविदास का मंदिर बनाने को लेकर विवाद हो गया। नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अरूण चंद्रवंशी, पटवारी निर्मल मग, थाना प्रभारी देवीलाल दशोरिया, सब इंस्पेक्टर मुकेश यादव, शीरा खान, राजस्व निरीक्षक दल बल के साथ हरिजन मोहल्ले मे पहुंचे। दोनों पक्ष को समझाईश देते हुए, नायब तहसीलदार अरूण चंद्रवंशी ने बताया कि ग्राम पंचायत को राजस्व विभाग की भूमि देने का अधिकार नहीं है, अतः विवादित भूमि मंदिर की नहीं है। शासकीय पट्टे के बारे मे भी बताया कि वर्ष 1991 मे जारी किए पट्टटो का रिकार्ड जांच कर ही स्थिति स्पष्ट होगी कि दूसरे पक्ष को वास्तव मे पट्टा जारी किया गया है या नहीं। यदि जांच मे 15 पट्टे गलत पाए जाते है तो शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाने की कारवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार ने मौके पर दोनो पक्षों को समझाया कि मामले मे वर्तमान मे दोनो पक्ष यथा स्थिति बनाये रखे एवं निर्माण कार्य स्थगित रखे एवं शांति बनाए रखे। जो भी शांति भंग करेंगे, उनको जेल भेजने की कारवाई की जाएगी। सुबह समझाईश देने के बाद दोनो पक्षों मे पुनः विवाद हुआ। पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ 151 की कारवाई कर दी है।