व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम

  
Last Updated:  नवम्बर 26, 2021 " 06:48 अपराह्न"

तीन दिवसीय संभागीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

रतलाम। रतलाम कारपोरेशन एरिया बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा तीन दिवसीय उज्जैन संभाग संभागीय बास्केबाल(पुरुष वर्ग) टूर्नामेंट रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट बास्केटबॉल खेल मैदान पर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम व म.प्र. कुश्ती संघ उपाध्यक्ष श्री अशोक जैन लाला के मुख्य अतिथि में प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में खेलों का कोई विकल्प नहीं है, खेलों से सर्वांगीण विकास होता है। विभिन्न प्रकार के खेल व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक उन्नति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बास्केटबॉल हो या अन्य कोई भी खेल, वह एक परफेक्ट व्यायाम होता है। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रतलाम शहर में खेलों का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां से कई नामचीन खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने शहर का नाम रोशन किया है।

 473 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *