Ratlam:बारात में नाचने के दौरान चाकू लहराने से रोका तो चाकू घोपकर युवक की हत्या कर फरार हुए आरोपी,

  
Last Updated:  नवम्बर 26, 2023 " 07:04 अपराह्न"

रतलाम।रतलाम जिले के सैलाना पुलिस थाना की पुलिस चौकी धामनोद अंतर्गत आनेवाले गांव दिवेल में शनिवार 25 नवंबर की रात एक बहन का घर बसने के पहले ही बड़ी बहन की मांग का सिंदूर उजड़ गया। वारदात में शनिवार रात को निकल रही बिनोली (बारात) में धारदार चाकू लेकर नाचने पर मना किया तो बाद युवक को इतना बुरा लगा की नाचने से मना करने वाले व्यक्ति को ही चाकू घोपकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात में धामनोद पुलिस चौकी के गांव दिवेल में उज्जैन जिले के गांव भाटपचलाना से आई बारात में सूरज पिता गेंदालाल, जितेंद्र पिता रामचंद्र और भोला पिता रामजी बारात में नाचने के दौरान चाकू लहराकर नाच रहे थे। जिस पर लड़की पक्ष के दामाद नरेंद्र पिता जगदीश जाती भील उम्र 23 वर्ष ने उन्हें चाकू लेकर नाचने से मना किया , इस दौरान विवाद बढ़ा और तीनों युवक मौके से चले गये।

सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने घटनास्थल के पास कालिका रेस्टोरेंट संचालक से घटना के बारे में पूछताछ की

मिली जानकारी अनुसार बारात में हुए विवाद के बाद आरोपी सूरज , जितेंद्र, और भोला धामनोद स्थित कालिका रेस्टोरेंट पहुंचे, वही बारात वापसी के दौरान बारात में चाकू लहराने से मना करने वाला युवक नरेंद्र भी यहा पहुंचा इस दौरान आरोपियों ने उसी बात को लेकर विवाद कर नरेंद्र के पेट में चाकू घोपकर मौके से फरार हो गये। इस दौरान मोके पर मौजूद अन्य लोग नरेंद्र को लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन नरेंद्र ने रास्ते में ही दम तौड़दिया और मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फरार तीनों आरोपी शिवपुर पुलिस थाना बिलपांक के निवासी है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 912 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *