मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों के नाम घोषित होते ही रतलाम में हुई आतिशबाजी

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2023 " 07:51 अपराह्न"

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में सोमवार शाम मुख्यमंत्री के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री डा मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री के लिए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा एवं विधायक राजेन्द्र शुक्ला के नाम घोषित होते ही रतलाम के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष छा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुँह मीठा करा कर बधाईयां दी।
स्टेशन रोड़ पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप के जनसम्पर्क कार्यालय के बाहर भाजपा के जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की उपस्थिति में खुशियां मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, गोपाल सोलंकी, हेमन्त राहोरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 473 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *