Ratlam:दान का झांसा देकर धोखे से बुजुर्ग महिला के सोने की रकम लेकर फरार होने वाला रतलाम पुलिस की गिरफ्त में

  
Last Updated:  जनवरी 4, 2024 " 06:46 अपराह्न"

रतलाम। फरियादी महिला संतोष देवी शर्मा दिनांक 13.07.23 को कोठरी वास स्थित अनंतनारायण मंदिर पर दर्शन करने गयी थी। जहा एक व्यक्ति आया और पुजारी के बारे में पूछा। उसने अपने हाथ में पैसे दिखाए और बोला की यह पुजारी को दान करना है। उक्त व्यक्ति फरियादी महिला को साइड में ले जाकर बोला की ये पैसे आपके गले में पहनी सोने की चेन से शुद्धिकरण करना है। इसके बदले फरियादी को साड़ी भेट करने की बात कही। फरियादी महिला द्वारा एक हाथ से सोने की चेन को रुपये से टच किया। इसके बाद महिला अचेत हो गई। इस दौरान आरोपी महिला के गले मे पहनी सोने की चैन व दोनो कान मे पहने सोने के टाप्स जिसमे सोने के सर लगेहुए थे लेकर फरार हो गया। उक्त अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना मानकचौक पर धारा 420, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम राहुल कुमार लोढा व्दारा संपत्ती संबंधी अपराध करने वाले आरोपीयो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रिती कटारे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। थाना माणकचौक का बुजुर्ग महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर सोने की रकम लेकर रफू चक्कर होने वाला संदिग्ध की पहचान हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए तथा घटना स्थल के आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरा चैक किये एवम सायबर सेल की मदद से उक्त व्यक्ति का पतारसी के प्रयास किए गए। तकनिकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवम सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करार अली पिता हुजूर अली निवासी भुसावाल महाराष्ट्र का होने की जानकारी प्राप्त हुई। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत की गई। टीम द्वारा करार अली को आज दिनांक 04.01.23 को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने जुलाई माह में कोठारी वास में एक अन्य महिला के साथ इसी प्रकार की वारदात करके उक्त महिला की सोने की रकम लेकर फरार होने की बात भी स्वीकार की है। थाने पर आरोपी से पुछताछ कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Ad

गिरफ्तार आऱोपी- 1. करार अली पिता हुजूर अली जाफरी उम्र 33 साल नि. न्यू ईदगाह कालोनी भुसावाल महाराष्ट्र

सरहानीय भूमिका- निरीक्षक प्रिति कटारे, स.उ.नि. शिवनाथसिहं राठौर, कार्य. प्र. आर. 416 दिलीप सिह रावत, कार्य. प्र.आर. 781 नरेन्द्र सिंह चावड़ा, आर.875 रणवीर सिंह, आर. 795 संदिप सिंह भदौरिया थाना माणकचौक रतलाम एवं सायबर शाखा के प्रभारी उ.नि. अमित शर्मा, आर.1098 मयंक व्यास, प्रआर 725 मनमोहन शर्मा, प्रआर 385 लक्ष्मीनारायण सुर्यवंशी, आर. विपुल भावसार का सराहनीय योगदान रहा।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 778 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *