सुवासरा में 53 करोड़ 81 लाख रु की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्‍त

  
Last Updated:  फ़रवरी 6, 2024 " 08:29 पूर्वाह्न"

Mandsaur: सुवासरा में 53 करोड़ 81 लाख रु की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्‍त

मंदसौर। मंदसौर जिले के सुवासरा में नए बस स्टैंड के पास स्थित बेशकीमती जमीन पर हुए अतिक्रमण को सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई ने सुवासरा के भू माफियाओं के करोड़ों के खेल पर पानी फेर दिया है। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी पहले से ही कर ली थी। यहां तक कि पुलिस फोर्स को भी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए बुला लिया गया था।

सीतामऊ एसडीएम श्रीमती शिवानी गर्ग के द्वारा बताया गया कि सुवासरा में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 918/1/2 रकबा लगभग 1.0 हेक्टेयर पर अतिक्रमण किया था। जिसकी बाजार मूल्‍य 53 करोड़ 81 लाख 95 हजार रूपये है। शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्‍त कराया गया । इस दौरान सुवासरा तहसीलदार, सुवासरा थाना प्रभारी एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 838 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *