Haryana: मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का समूचे मंत्रिमंडल समेत इस्तीफ़ा
Last Updated: मार्च 12, 2024 " 01:34 अपराह्न"
चडीगढ़। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. विधायक दल की मीटिंग में यह फैसला हुआ है. हरियाणा में अब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है. मनोहर लाल के अलावा, पूरी कैबिनेट ने भी इस्तीफा दे दिया है।
हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (Manohar Lal Khattar)ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है, सूत्रों के मुताबिक- आज शाम 4 बजे मनोहर लाल खट्टर नए सिरे से पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे, खट्टर सरकार में मंत्री रहे कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ही सीएम रहेंगे. इससे पहले आज 12 बजे विधायक दल की बैठक होगी. इसमें अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर मौजूद रहेंगे. ये भी जानकारी मिली है कि कैबिनेट में पांच नए चेहरे होंगे. साथ ही अलग-अलग समुदायों से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने का विचार किया जा रहा है।
के अनुसार, सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की और इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए निकले, सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री भी मौजूद थे, साथ ही मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गए हैं।
दरअसल, हरियाणा सीएम आवास मनोहर लाल (Manohar Lal) पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर वहां से मनोहर लाल राजभवन के लिए रवाना हुए है। यहां पर अहम बात यह है कि अनिल विज भी CM की गाड़ी में मौजूद थे, विज के चेहरे में मुस्कान थी, ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं, सीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में हुए राजभवन पहुंचे थे।