Ratlam: आबकारी विभाग द्वारा 21 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त
Last Updated: अप्रैल 5, 2024 " 06:56 अपराह्न"
रतलाम। लोकसभा निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता लागू होने पर जिला कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवम् नेतृत्व में, अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सघन तलाशी की जा रही है।आबकारी दल द्वारा 04 अप्रैल को ग्राम ईसरथुनी में मंथन पिता रघुवीर के मकान की तलाशी लेने पर 40 पाव विदेशी मदिरा, 10 बीयर बोतल, 25 पाव देशी मदिरा मसाला तथा 25 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 10 हजार 700 है।
वहीं प्रभारी अधिकारी चेतन वैद एवं स्टाफ द्वारा ग्राम लालगुवाडी से रीतेश पिता मुकेश गुजर से 24 नग बीयर केन व 55 पाव प्लेन देशी एवं विदेशी मदिरा, ग्राम कनेरी मे विनोद पिता रमेश गुजर से 25 पाव जब्त किए गए, ज़ब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 9 हजार 500 रुपए है। इसी तरह काला गोरा भेरू स्थित कालका ढाबे से राहुल पिता मोहन के आधिपत्य से 14 नग बीयर के जब्त किए गए ज़ब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 1 हजार 680 है। उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त प्रभारी वंदना अग्रवाल, आबकारी उपनिरीक्षक ए.के. दवे तथा आबकारी आरक्षक संतोष नेका, भावना खोड़े, बन सिंह की सक्रिय भूमिका रही। अपराधों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।