टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

  
Last Updated:  अप्रैल 30, 2024 " 06:50 अपराह्न"

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज़ और संयुक्त राज्य अमेरिका में जून महीने में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 विश्व कप ट्रॉफ़ी के 17 वर्षों का सूखा समाप्त करने उतरेगी।

टी20 विश्व कप भारतीय क्रिकेट टीम की आज घोषणा हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान किया। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने 15 ख‍िलाड़‍ियों को चुना गया।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज।

रिजर्व- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप: ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

भारत को टी20 विश्व कप में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के ख़िलाफ़ खेलना है, जबकि 9 जून को भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। भारत ने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप के बाद कुल तीन टी20 श्रृंखलाएं (ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ़्रीका और अफ़ग़ानिस्तान) खेली हैं जबकि इस समय भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2024 में हिस्सा ले रहे हैं।

टी20 विश्व कप का पहली बार आयोजन 2007 में साउथ अफ़्रीका में किया गया था। भारतीय टीम ने तब फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर इस ट्रॉफ़ी को हासिल किया था। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप को कभी अपने नाम नहीं कर पाई। भारत 2014 में फ़ाइनल में भी पहुंचा था लेकिन उसे श्रीलंका के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। जबकि 2016 में भारत को सेमीफ़ाइनल में वेस्टइंडीज़ और 2022 में इंग्लैंड के हाथों सेमीफ़ाइनल में हार झेलनी पड़ी। यह दोनों विश्व कप भारत को सेमीफ़ाइनल हराने वाली टीमों ने जीता।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 743 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *