Ratlam:अतिथि शिक्षकों को ई-अटेंडेन्स के बाद ही मिलेगा मानदेय

  
Last Updated:  जुलाई 17, 2025 " 06:17 अपराह्न"

अतिथि शिक्षकों को ई-अटेंडेन्स के बाद ही मिलेगा मानदेय

Ratlam: लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षकों को शत प्रतिशत ई-अटेंडेन्स हमारे शिक्षक एप के माध्यम से दर्ज करने के निर्देश जारी किये है। निर्देश में कहा गया है कि यह व्यवस्था 18 जुलाई से प्रदेश में अनिवार्य रूप से लागू होगी। जिन अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति हमारे शिक्षक एप के माध्यम से दर्ज नहीं होगी उनका मानदेय का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू किये जाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है।

 697 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *