आबकारी विभाग रतलाम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान – कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, ₹75,000 की मदिरा जब्त

  
Last Updated:  अक्टूबर 24, 2025 " 12:31 पूर्वाह्न"

आबकारी विभाग रतलाम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान – कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, ₹75,000 की मदिरा जब्त

Ad

Ratlam: कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दकी के मार्गदर्शन में, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में आबकारी विभाग रतलाम की टीम द्वारा आज दिल्ली–मुंबई हाईवे सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया गया।


इस कार्यवाही के दौरान धामनोद टोल टैक्स के पास कुख्यात तस्कर पुष्कर मोंगिया पिता भरतलाल (उम्र 29 वर्ष, निवासी डेलनपुर) को अवैध मदिरा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 48 नग बीयर केन, 175 देशी मदिरा पाव, कुल 55.5 बल्क लीटर मदिरा एवं एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (बिना नंबर) जब्त की गई। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹75,000 है।
आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आबकारी अधिनियम के कठोर अनुपालन को सुनिश्चित करना था।
वाहन जांच के दौरान अनेक वाहनों को रोका गया, उनकी तलाशी ली गई तथा संदेहास्पद गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती वंदना अग्रवाल, पुष्पराज चौहान, श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, अभिषेक वाईकर सहित समस्त आबकारी बल का सराहनीय योगदान रहा।

वाहन जांच के दौरान अनेक वाहनों को रोका गया, उनकी तलाशी ली गई तथा संदेहास्पद गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दकी ने कहा कि —
भविष्य में भी इस प्रकार के औचक जांच अभियान निरंतर रूप से संचालित किए जाते रहेंगे, ताकि जिले में अवैध मदिरा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Ad
Ad

 786 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *