MP News: इंजीनियर और पटवारी भेजे गए जेल: जंगल में रात को पकड़े गए थे एयर गन के साथ

  
Last Updated:  दिसम्बर 16, 2025 " 04:14 अपराह्न"

भोपाल/विदिशा। भोपाल के इंजीनियर और पटवारी को जेल भेज दिया गया है। विदिशा जिले के जंगल में दोनों आधी रात को एयर गन और चाकू के साथ पकड़े गए थे। बताया जाता है कि जिले के लटेरी जंगल में देर रात जाना खतरे से खाली नहीं होता है। दोनों भोपाल से 100 किमी दूर रात को क्या करने गए थे, इसकी जांच की जा रही है।

एयरगन बंदूक के साथ चाकू पाया गया-

दरअसल मण्डलाधिकारी, विदिशा हेमन्त यादव के निर्देशन में रात्रि गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर वन परिक्षेत्र अधिकारी लटेरी (दक्षिण) विवेक चौधरी द्वारा गठित टीम लटेरी-शमशाबाद रोड से लगे वनक्षेत्र बीट मुस्करा के वनक्षेत्र में दबिश देने गई थी। गश्ती टीम ने बीट मुस्करा के कक्ष क्रमांक पी-302 से एक मोटर साइकिल निकलकर लटेरी-शमशाबाद रोड की ओर आते हुये देखा। रोककर चेक किया तो चालक के पास एक थैली में चाकू और पीछे बैठे सदस्य से एक एयरगन बंदूक जिसमें टेलीस्कोप लगा पाया गया। दोनों से पूछताछ करने पर शिकार करने के इरादे से आना स्वीकार किया।

आरोपियों से बाइक जब्त-

गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपी गुफरान अहमद पुत्र जहूर निवासी करोद, भोपाल और मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद अफरोज, निवासी पुलिस स्टेशन के सामने, श्यामला हिल्स भोपाल से एक मोटर साइकिल जब्त किया गया। आरोपियों से दोबारा पूछताछ करने पर गुफरान अहमद भोपाल ने पटवारी पद पर हल्का अगरिया, तहसील हुजूर, जिला भोपाल में कार्यरत बताया। मोहम्मद आमिर प्राइवेट सिविल इंजीनियर का काम करना बताया है।

 742 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *