ठेला एवं ई-रिक्शा खरीदी घोटाले में तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष सहित CMO जगदीश भैरवे पर प्रकरण दर्ज
Last Updated: फ़रवरी 13, 2026 " 09:51 पूर्वाह्न"
उज्जैन/आगर-मालवा। वर्ष 2023 में आगर–मालवा (Agar Malwa) जिले की सुसनेर नगर परिषद (Susner Municipal Council) में 5 नग ई-रिक्शा (E-Rickshaw) व ठेला खरीदी में हुए घोटाले के मामले में EOW ने तत्कालीन अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सिसोदिया,सीएमओ जगदीश भैरवे एवं अन्य को आरोपी बनाया है। इस प्रकार प्रथम दृष्टया आरोपीगण के विरूद्ध साक्ष्य पाये जाने पर अपराध अन्तर्गत धारा 409,120-बी भा.द.वि. एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित 2018 की धारा 13 (1) (ए) एवं 13 (2) पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना जारी है।
मिली जानकारी अनुसार नगर परिषद सुसनेर जिला आगर-मालवा में बाजार मूल्यों अधिक कीमत पर ई- रिक्शा खरीदी में 16 लाख रूपयें से अधिक की अनियमितता व भ्रष्टाचार करने पर अपराध तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ एवं अन्य पर पंजीबद्ध किया गया है। खरीदी में 1 नग ई-रिक्शा की कीमत 4,81,200/- रूपयें दर्शायी गई जो कि जॉच के दौरान बाजार मूल्य से 3,24,057/- रूपयें अधिक पायी गई। कुल 5 नग ई- रिक्शा खरीदी में 16,20,285/- रूपयें अधिक भुगतान करना पाया गया। वर्ष 2022 में 44 नग हाथ कचरा गाडी, राशि रूपयें 3,57, 138/- में क्रय करने संबधी निविदा प्रक्रिया में अनियमितता व लेखा नियमों का उल्लघंन करना पाया गया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल में पंजीबद्ध शिकायत क्रंमाक – 85/2024 की उज्जैन इकाई द्वारा सत्यापन मे पाया गया कि वर्ष 2023 में नगर परिषद सुसनेर के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी व नगर परिषद अध्यक्ष व अन्य के द्वारा अपने पद का दूरूपयोग कर आपस में एकमत होकर बाजार मूल्यों से अधिक कीमत पर ई रिक्शा क्रय किये गये व दो पहिया हाथ कचरा गाडी खरीदी में अनियमितता व भ्रष्टाचार कर निकाय/शासन को आर्थिक क्षति कारित किया जाना प्रमाणित पाया जाने से आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है।