सिंहस्थ 2028: जावरा क्षेत्र में पड़ाव क्षेत्र,पुलिस थाना,स्वास्थ्य केंद्र चिन्हित करने के लिए एसडीएम के साथ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

  
Last Updated:  अप्रैल 2, 2026 " 07:08 अपराह्न"

 रतलाम(स्पष्ट खबर)। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम जावरा सुनील जायसवाल द्वारा जावरा क्षेत्र में पुलिस, एमपीआरडीसी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।

  निरीक्षण के दौरान जावरा-महू-नीमच मार्ग पर प्रस्तावित होल्डिंग एरिया (पडाव क्षेत्र ) का स्थल चयन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित मार्ग पर पुलिस थाने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी और उपलब्धता देखी गई।

 अधिकारियों द्वारा मार्ग के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के चिन्हांकन की प्रक्रिया की गई, ताकि सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए  यातायात प्रबंधन, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जा सके।

 162 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *