Ratlam:भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब

  
Last Updated:  अप्रैल 7, 2026 " 11:28 अपराह्न"

भैसाना सरपंच को नोटिस, तीन दिवस में मांगा जवाब

 रतलाम(स्पष्ट ख़बर)। ग्राम पंचायत भैसाना की सरपंच पूजा पासी द्वारा ग्राम पंचायत भैसाना की शासकीय भूमि को अनाधिकृत रूप से पट्टे पर वितरित किये जाने  एवं इसके बदले रिश्वत की मांग की जाने पर सरपंच के विरुद्ध लोकायुक्त संगठन उज्जैन में आपराधिक प्रकरण विचाराधीन है। उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के विरुद्ध होकर घोर लापरवाही को परिलक्षित करता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम सुश्री वैशाली जैन द्वारा ग्राम पंचायत भैसाना की सरपंच पूजा पासी को म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के भीतर प्रमाण सहित समक्ष मे उपस्थित होकर स्पष्टीकरण मांगा है। निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

 196 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *