रतलाम/ जनसुनवाई में 126 आवेदन पर हुई सुनवाई

  
Last Updated:  मई 5, 2026 " 08:37 अपराह्न"

Ratlam: जनसुनवाई में 126 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम 05 मई(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय में आज जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कलेक्टर कक्ष में अधिक समय से लंबित आवेदनों पर सुनवाई की एवं कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं एडीएम  डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 126 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

आवेदक सुरेश पिता जगदीश निवासी ग्राम उपरवाडा विकासखण्ड जावरा ने बताया कि उनकी पुत्री का जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु संबंधित कार्यालय में आवेदन देने के पश्चात आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कार्यवाही हेतु एसडीएम जावरा को निर्देशित किया गया। आवेदक प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम भारोडा ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जमा हुई राशि कृषि केसीसी लोन बकाया होने के कारण बैंक द्वारा नहीं दिए जाने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एलडीएम को निर्देशित किया गया।

 आवेदक सलीम पिता फकीर निवासी ग्राम चोरासी बडायला तहसील पिपलौदा ने प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में नाम आने के पश्चात आज दिनांक तक आवास योजना की राशि न मिलने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक विक्रमसिंह पिता भगवानसिंह निवासी ग्राम तालोद तहसील आलोट ने कृषि भूमि के उपर से निकल रहे विद्युत लाईन के तारों की उंचाई बढ़ाने तथा खराब हो रहे विद्युत पोल के स्थान पर नवीन पोल लगाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु एमपीईबी के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

 129 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *