रतलाम/ सर्राफा बाजार में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 सदस्य घातक हथियारों सहित गिरफ्तार
Last Updated: जून 14, 2026 " 08:53 अपराह्न"
Ratlam:सर्राफा बाजार में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 सदस्य घातक हथियारों सहित गिरफ्तार
रतलाम (स्पष्ट खबर)। स्टेशन रोड थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चांदनी चौक सर्राफा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे कुख्यात अंतरराज्यीय पारदी गैंग के 6 सदस्यों को धारदार हथियारों और नकबजनी के औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। गैंग का एक सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में रात्रि गश्त के दौरान विशेष सतर्कता बरती जा रही थी। इसी दौरान थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचपीर दरगाह, नई ईदगाह उंकाला रोड पर 6-7 लोग धारदार हथियारों के साथ बैठे हैं और चांदनी चौक सर्राफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश रच रहे हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देश, एएसपी विवेक कुमार के निर्देशन और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में तीन टीमों का गठन किया गया। निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह हुए गिरफ्तार:
कैलाश पिता सुखदेव मोंगिया, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम मुंडरा, थाना पिपराई, जिला अशोकनगर
मेहरसिंह उर्फ नेहरिया पिता गुलाबसिंह मोंगिया, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन
नामेश उर्फ सोल्जर पिता मेहरसिंह मोगिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन
प्रभात उर्फ चेतन पिता मेहरसिंह मोंगिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन
निखील पिता सुजीत मोगिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी बिरलाग्राम बागरी टापरी, थाना नागदा, जिला उज्जैन, मूल निवासी गुना
वजूद उर्फ अंगद पिता संटिया मोगिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी रतवास चक, थाना पिपरई, जिला अशोकनगर
फरार आरोपी: दिनेश हांडा पिता बने सिंह हांडा, निवासी बजरंग नगर, रतलाम। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जप्त सामग्री: आरोपियों के कब्जे से एक लोहे की धारदार तलवार, एक फालिया, एक रॉडनुमा गुप्ती, एक टॉमी, एक काले बैग में गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पाना, पेचकस और एक लकड़ी का डंडा बरामद किया गया।
थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 458/2026 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं धारा 25 आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आईसीजेएस से रिकॉर्ड निकलवाने पर आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज मिले हैं। आरोपी प्रभात उर्फ चेतन नेपानगर बुरहानपुर में हुई बड़ी डकैती का फरार इनामी आरोपी है। कई आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी और स्थाई वारंट भी लंबित हैं।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन, उनि जितेन्द्रसिंह कनेश, उनि विजयसिंह बामनियाँ, प्रआर हेमन्त परमार, मुकेशसिंह चौहान, विजय मीणा, आरक्षक दीपक मकवाना, ललीत वर्मा, गोपाल आंजना, हरिकिशन पंवार, लखनसिंह, विरेन्द्र सोनी और सीसीटीएनएस आरक्षक लोमेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।