रतलाम/जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट तथा कालूखेड़ा में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 31जुलाई तक आमंत्रित

  
Last Updated:  जुलाई 13, 2026 " 05:45 अपराह्न"

Ratlam: जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट तथा कालूखेड़ा में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 31जुलाई तक आमंत्रित

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

रतलाम जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, आलोट के अंतर्गत आलोट, जावरा एवं बाजना विकासखंड के तथा पी.एम.श्री. जवाहर नवोदय विद्यालय, कालूखेड़ा के अंतर्गत रतलाम, सैलाना एवं पिपलोदा विकासखंड के ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त शासकीय अथवा अशासकीय विद्यालय की कक्षा 5 में अध्ययनरत हों तथा संबंधित विकासखंड के निवासी हों।

आवेदन हेतु विद्यार्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना आवश्यक है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न में संबंधित विकासखंडों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई 2026 तक www.navodaya.gov.in तथा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से किए जा सकते हैं, एवं प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विद्यालय की वेबसाइट एवं ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल से प्राप्त कर सकते है।

 108 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *