रतलाम/सैलाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

  
Last Updated:  जुलाई 16, 2026 " 07:30 अपराह्न"

Ratlam:सैलाना पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

सुनील सिंह परिहार रतलाम,(स्पष्ट खबर)। थाना सैलाना पुलिस ने 11 जुलाई को घंटाघर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी फरियादी अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर MP-43-ZM-2366 से खाद खरीदने सैलाना आया था। सुबह 11 बजे घंटाघर गेट के पास बाइक खड़ी कर वह खाद लेने गया था। लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत पर अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया गया।

एसडीओपी नीलम बघेल के निर्देशन और थाना प्रभारी पिंकी आकाश के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पिपलोदा फंटे पर एक व्यक्ति शराब दुकान के पीछे चोरी की बाइक बेचने की फिराक में है। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी ईश्वर पिता हुरजी भगोरा, 25 वर्ष, निवासी ग्राम मोरझर, थाना सरवन को पकड़ा। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करना स्वीकार किया और केदारेश्वर घाटा, सरवन रोड की झाड़ियों में छिपाई गई बाइक बरामद कराई।

पुलिस अब आरोपी से अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में निरीक्षक पिंकी आकाश, उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह, शंकर सिंह, प्रधान आरक्षक मनीष ओझा, अभिषेक पाठक, आरक्षक तूफान भूरिया, राजू निनामा, अर्जुन मकवाना, यशपाल धनगर, दिनेश पाटीदार, आनंद सिंह और महिला आरक्षक टीना सिसोदिया की भूमिका सराहनीय रही।

 219 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *