रतलाम/म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

  
Last Updated:  अगस्त 8, 2026 " 01:42 अपराह्न"

MP पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम प्रथम, महावीर जैन विद्या मंदिर ताल द्वितीय तथा शा. सांदीपनी विनोबा वि. रतलाम ने तृतीय स्थान प्राप्त

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 (M.P. Tourism Quiz Competition 2026) का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रतलाम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदेश के बच्चों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं, ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक रंगो, कला, प्राकृतिक समृद्धि, महापुरूषों, पर्यटन महत्व की संभावनाओं आदि से परिचित कराने तथा पर्यटन के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया ।

प्रतियोगिता के प्रथम चरण के लिए प्रातः 09.00 से 10.00 बजे तक पंजीयन कार्य किया गया तथा प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक लिखित प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिले के 241 विद्यालयों के पंजीयन प्राप्त हुए जिसमे से 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। मूल्यांकन पश्चात 06 सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन द्वितीय चरण मल्टीमीडिया क्विज के लिए किया गया।

प्रतियोगिता में अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम की टीम ने प्रथम, श्री महावीर जैन विद्या मंदिर ताल की टीम ने द्वितीय तथा शासकीय सांदीपनी विनोबा रतलाम की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपविजेता टीमों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर रतलाम ने प्रथम, शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरमावल ने द्वितीय तथा शासकीय हाई स्कूल मउ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

06 टीमों (18 विद्यार्थियो) में से जिले की टॉप 03 विजयी टीम को म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 02 रात्रि एवं 03 दिन तथा शेष 03 उपविजेता टीमों को 01 रात्रि 02 दिन ठहरने हेतु कूपन, प्रमाणपत्र तथा मेडल प्रदाय किये गये तथा शेष सभी प्रतियोगियों को भी प्रमाणपत्र दिए गए ।
मल्टीमीडिया क्विज तथा कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर डॉ. ललित मेहता द्वारा किया गया।

 28 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *