MP के 16 जिलों में बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी का अलर्ट, फर्जी कॉल-मैसेज से रहें सावधान
Last Updated: अगस्त 11, 2026 " 12:29 अपराह्न"
भोपाल,(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने प्रदेश के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी के प्रति सचेत किया है। कंपनी ने कहा है कि ठग बिजली कनेक्शन काटने और बकाया बिल के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
Ad
कंपनी के अनुसार, साइबर अपराधी उपभोक्ताओं को फोन कॉल और SMS/WhatsApp मैसेज भेजकर तत्काल भुगतान करने का दबाव बना रहे हैं। ये लोग कनेक्शन काटने की धमकी देकर नकली लिंक पर क्लिक करवाते हैं या किसी निजी खाते में पैसे जमा करवाने को कहते हैं।
Ad
कंपनी की अपील बिजली कंपनी ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर भुगतान न करें। बिल का भुगतान केवल अधिकृत और विश्वसनीय माध्यमों से ही किया जाए।
कंपनी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि:मोबाइल पर आए संदिग्ध मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें
OTP, बैंक खाता, ATM या डेबिट कार्ड की जानकारी किसी से साझा न करें
संदिग्ध कॉल आने पर पहले कंपनी के आधिकारिक माध्यम से जानकारी की पुष्टि करें
सावधानी बरतें कंपनी ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान करने वाले और बुजुर्ग उपभोक्ता विशेष सतर्कता बरतें। बिल से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल कंपनी की अधिकृत वेबसाइट, ऐप या काउंटर का ही उपयोग करें।
बिजली कंपनी ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर उपभोक्ता साइबर ठगी से बच सकते हैं।